रामगढ़: केकेसी उच्च विद्यालय सयाल के 50वर्ष पूरे होने पर आगामी एक मार्च को स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मंगलवार को स्कूल के प्रांगण में आयोजन समिति की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह और संचालन गजानंद प्रसाद ने किया। 

बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर विचार-विमर्श करते हुए तैयारियों पर चर्चा की गई। बताया जाता है कि कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सीसीएल के सीएमडी, सीसीएल कार्मिक निदेशक, एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सीसीएल बरका-सयाल के महाप्रबंधक शामिल रहेंगे। इसके साथ ही विद्यालय के पूर्व शिक्षक और पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं को भी आमंत्रित किया जाएगा। 

बैठक में मुख्य रूप से बिरेन्द्र पासवान, रुपेश विश्वकर्मा, रबिन्द्र प्रसाद, जगदीश कुमार साव, विजय साव, संजय शर्मा, अर्जुन सिंह, बरुण कुमार, अनूप कुमार, पिन्टू सिंह राजीव कुमार सिन्हा, अभय सिंह, आफताब आलम, जसीम अंसारी, सुरेंद्र प्रसाद, अजय मेहता, अजित कुमार, बिरदा कुमार, रामजी राम, रमेश यादव, संजय कुमार, बिहारी यादव सहित अन्य मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!