रांची: बुढ़मू प्रखंड के सारले पंचायत स्थित महुवाखुरा गांव में मंगलवार को कुरआन ख्वानी और विश्व उर्दू दिवस पर विशेष आयोजन हुआ। इस दौरान उमराह के मुकद्दस सफर पर जा रहे अनवर अंसारी और शफिरा खातून की सलामती, अच्छी सेहत और सुरक्षित वापसी के लिए दुआ मांगी गई। साथ ही देश में अमन-चैन और आपसी भाईचारे की मजबूती की भी दुआ की गई।

कार्यक्रम में कांके के समाजसेवी सफदर सुल्तान अंसारी ने अनवर अंसारी को शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया। मौके पर मांडर जिला परिषद प्रतिनिधि रबुल अंसारी, हाजी अजीज अंसारी, कांग्रेस नेता वाहिद अंसारी और इल्ताफ अंसारी मौजूद रहे।

बुढ़मू प्रखंड निगरानी कमेटी के सदर नौशाद अहमद, सचिव गुलशाद राजा, मास्टर नौशाद अशरफ, वारिस अंसारी, गुफरान अंसारी उर्फ शेरू, सरवर अंसारी और बुढ़मू जामा मस्जिद के सदर मुस्ताक अंसारी भी शामिल हुए।

इसके अलावा महुवाखुरा के पूर्व इमाम, मतवे जामा मस्जिद के इमाम एवं सदर मजीबुल अंसारी, चकमे जामा मस्जिद के इमाम तथा उमेडंडा मस्जिद-ए-मरियम के इमाम मुफ्ती गौहर साहब ने भी शिरकत की।

सुबह आठ बजे कुरआन ख्वानी से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। विश्व उर्दू दिवस पर उर्दू भाषा की साहित्यिक विरासत और गंगा-जमुनी तहजीब पर चर्चा हुई। आयोजन का समापन दंपती की उमराह यात्रा की कुबूलियत और सकुशल वापसी की दुआ के साथ हुआ।

