रामगढ़: भुरकुंडा पंचायत भवन में मंगलवार को भाजपा भुरकुंडा मंडल के तत्वावधान में विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण VB-G RAM G सम्मलेन का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कार्यक्रम प्रभारी सह भाजपा रामगढ़ जिला कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष रंजन सिंह फौजी, पूर्व भुरकुंडा मंडल अध्यक्ष सतीश मोहन मिश्रा, भाजपा ओबीसी मोर्चा के उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय प्रभारी योगेश दांगी और जिला कोषाध्यक्ष अशोक सोनी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण VB-G RAM G के संबंध में जागरूकता के उद्देश्य से विस्तृत जानकारी साझा की। साथ ही योजना के उद्देश्य और लाभ से अवगत कराया गया।
मौके पर संयोजक शंकर प्रसाद, सह संयोजक ज्योति सिंह, जनार्दन सिंह, कन्हैया सिंह यादव, अमरेश सिंह, सूरज शर्मा, विनोद सिंह, मिंटू कुमार सोनी, राजेश कुमार गुप्ता, राजेश कुमार सोनी, कमलेश सिन्हा, बाबूलाल नायक, काला बाबू, रुस्तम, भोला, बबलू सहित अन्य उपस्थित रहे।
