विधायक रोशन लाल चौधरी ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि 

रामगढ़: बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी के पतरातू स्थित आवासीय कार्यालय परिसर में बुधवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि ‘समर्पण दिवस’ के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा पतरातू मंडल अध्यक्ष रंजन भगत ने किया। अवसर पर बड़कागांव विधानसभा के विधायक रोशन लाल चौधरी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

‘अंत्योदय’ ही विकास का मूल मंत्र : विधायक

विधायक रोशन लाल चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन राष्ट्र सेवा और सादगी की मिसाल था। उन्होंने उनके उपदेशों और सिद्धांतों को साझा करते हुए बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का ‘एकात्म मानववाद’ का दर्शन न केवल एक राजनीतिक विचार है, बल्कि समाज के सर्वांगीण विकास का मार्ग है। विधायक ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सपना था कि विकास की किरण समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति (अंत्योदय) तक पहुंचे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र महतो, जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा वारिस खान, मंडल उपाध्यक्ष किशोर महतो, युवा मोर्चा अध्यक्ष गणेश ठाकुर, विधायक कार्यालय प्रभारी चंदन कुमार, पंच मंदिर पूर्व मुखिया राहुल रंजन, युवा नेता राहुल सिंह, अशोक कुमार सिंह, शंकर मुंडा, जयप्रकाश प्रसाद,मनोज वर्मा, रंजय कुमार शर्मा, विजय सिंह, संतोष गंझू, समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

By Admin

error: Content is protected !!