रामगढ़: खनन विभाग ने गुरुवार को अभियान चलाकर अवैध रूप से स्टोन चिप्स लदे दो ट्रैक्टर जब्त किए हैं। मिली जानकारी के अनुसार खान निरीक्षक द्वारा गुरुवार की अहले सुबह औचक जांच के क्रम में शहर के मुख्य मार्ग पर, सुभाष चौक के पास बस स्टैंड की ओर से आते हुए दो स्टोन चिप्स लदे ट्रैक्टर को जांच हेतु रूकवाया। ट्रैक्टर पर 100 घनफीट स्टोन चिप्स लदा पाया गया। जबकि जांच के क्रम में स्टोन चिप्स से संबंधित परिवहन चालान नहीं पाया गया। जिसपर दोनो ट्रैक्टरों को स्टोन चिप्स सहित विधिवत जप्त कर रामगढ़ थाना के सुपुर्द किया गया। साथ ही वाहन मालिक, चालक और अन्य संलिप्त लोगों के विरूद्ध रामगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। 

By Admin

error: Content is protected !!