गोमिया (बोकारो): वी द पीपुल अभियान, दिल्ली और आशा किरण सेवा संस्थान बोकारो के संयुक्त तत्वाधान में चतरो चट्टी पंचायत भवन में आयोजित “संविधान से समाधान” विषयक तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हुआ।

मौके पर संस्था के सचिव विजय कुमार महतो ने कहा कि संविधान केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि हमारे अधिकारों और जिम्मेदारियों का मार्गदर्शक है। जब आम नागरिक संविधान के मूल्यों को समझकर अपने जीवन में उतारेंगे, तभी वास्तविक सामाजिक परिवर्तन संभव होगा। हमारा प्रयास है कि गांव-गांव तक संवैधानिक जागरूकता पहुंचे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए कोऑर्डिनेट अजय कुमार महतो ने कहा कि संविधान हमारे लोकतंत्र की नींव है तथा समाज में समानता, न्याय और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करता है।

तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक पवन कुमार सिन्हा एवं रसना वर्मा ने संवैधानिक मूल्य, भारत के संविधान की प्रस्तावना, मौलिक अधिकार, राज्य के नीति निर्देशक तत्व, कर्तव्य, पंचायत स्तर पर लोकतांत्रिक भागीदारी तथा सामाजिक समस्याओं के समाधान में संविधान की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों ने संविधान के प्रति जागरूकता फैलाने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया। प्रशिक्षण के समापन पर प्रतिभागियों को सिटीजन चैंपियन का प्रमाण पत्र भी दिया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मीना देवी, तिलेश्वरी देवी, सोनम कुमारी, आशा देवी, चंदा कुमारी, ममता कुमारी, कौशल्या कुमारी, ममता कुमारी, सरिता कुमारी, रीना कुमारी, ममता कुमारी, ललिता कुमारी, जमीला खातून, रीना कुमारी, सुमिता कुमारी, किरण कुमारी, जयंती देवी, बबिता कुमारी, पूनम कुमारी, शांति कुमारी, लीलावती देवी, प्रियंका कुमारी, आरती कुमारी, यशोदा देवी, ललिता देवी, सरिता देवी, सावित्री देवी, राजनंदिनी कुमारी सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!