रामगढ़: पुलिस ने अभियान चलाकर जिला के विभिन्न थाना और ओपी क्षेत्र से गुम 44 मोबाइल बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों के सुपुर्द किया है। जिला पुलिस मुख्यालय के सभागार में शनिवार को पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने लोगों को उनका बरामद हुआ मोबाइल सौंपा।
बताया जाता है कि पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने जिलान्तर्गत गुम हुये मोबाईल के संबंध में दर्ज सनहा पर सभी थाना और ओपी प्रभारियों कोत्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाईल बरामद करने का निर्देश दिए थे। जिसपर सभी थाना/ओपी प्रभारियों ने दर्ज सनहा पर कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर रामगढ़ समेत रांची, हजारीबाग, बोकारो सहित अन्य जिलों में छापामारी कर कुल 44 मोबाईल बरामद किया गया। जिसमें रामगढ़ पतरातू और मांडू थाना क्षेत्र से गुम 10 – 10 मोबाइल, वेस्ट बोकारो क्षेत्र से गुम 4 मोबाइल, भदानीनगर क्षेत्र से गुम 3 मोबाइल, बासल, बरलंगा और गोला क्षेत्र से गुम 1-1 मोबाइल और तकनीकी शाखा में दर्ज शिकायत के आधार पर 3 मोबाइल बरामद किया गया है।
अवसर पर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने कहा कि पुलिस गुम मोबाइल की बरामदगी को लेकर हर संभव प्रयास करेगी। अभियान आगे भी जारी रहेगा।
