विधायक रोशन लाल चौधरी ने भोलेनाथ का दर्शन कर की मंगलकामना 

रामगढ़: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भुरकुंडा के बुढ़वा महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। अहले सुबह से बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना करते हुए शिव को जल, दूध, बेलपत्र, फल-फूल भांग-धतूरा अर्पित किया। इस दौरान बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी भी मंदिर पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का दर्शन कर मंगलकामना की।

अवसर पर मंदिर कमेटी द्वारा पूजा-अर्चना कर 24 घंटे का अखंड कीर्तन आरंभ किया गया। रात में भगवान शिव और पार्वती का सांकेतिक विवाह संपन्न कराया जाएगा। सोमवार को हवन कर अखंड कीर्तन का समापन किया जाएगा। 

मौके पर मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि राकेश सिन्हा, विश्वरंजन सिन्हा, मुख्य पुजारी अशोक तिवारी, मंदिर कमेटी अध्यक्ष रुदल रावत, सचिव लालमोहन यादव, कोषाध्यक्ष डब्लू पाण्डेय, उपाध्यक्ष भीखम राजभर, शम्भू दूबे, सहसचिव सचिन प्रजापति, सहकोषाध्यक्ष सुनील बैठा, सोशल मीडिया प्रभारी मो. इस्लाम, लेखा जोखा प्रभारी नरेंद्र कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!