उरीमारी (हजारीबाग): उरीमारी कोयलांचल सहित आसपास के क्षेत्रों में महा शिवरात्रि पूजा धूमधाम से मनाया गया। शिवालयों में श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का अभिषेक कर विधिवत पूजा अर्चना कर मंगलकामना की। महाशिवरात्रि  को लेकर दामोदर नदी तट पर अवस्थित गौरी शंकर मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया। वही शिव विवाह को लेकर उरीमारी ओपी से भगवान शिव की बारात प्रभारी रथु उरांव के नेतृत्व में निकाली गई।

बाराती नाचते गाते बारात लेकर दामोदर नदी तट पर अवस्थित गौरी शंकर मंदिर प्रांगण में पहुंचे। जहां राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन बरका सयाल के क्षेत्रीय सचिव राजू यादव ने बारात का माला पहनकर स्वागत किया। बारातियों के स्वागत के बाद परंपरागत रूप से शिव विवाह का आयोजन किया गया।

बाराती में मुख्य रूप से विंध्याचल बेदिया, समाजसेवी गौरी देवी, एएसआई कृष्ण कुमार दुबे, संजय यादव, एलबी यादव, गौतम प्रसाद, रघुपति यादव, मेघन यादव, उदय सिंह, बिरसा बेदिया, राम प्यारे शर्मा, अनिल साव, दिनेश करमाली, नरेश करमाली एवं सराती में मुख्य रूप से श्याम सुंदर प्रसाद, डॉ. जीआर भगत, सिताराम किस्कू, गणेश राम, रंजीत करमाली, टहल गोप, चंदू जायसवाल, भोला यादव, नाथू प्रसाद, कार्तिक यादव, पप्पू यादव, राम टहल पासवान, शंकर दयाल यादव, विनय चौहान सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!