रामगढ़: रंग और उमंग का पावन त्योहार होली बुधवार को भुरकुंडा सहित आसपास के क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया। सुबह-सुबह गली-मुहल्लों में बच्चों की टोलियों रंग-पिचकारी से जमकर धमाचौकड़ी मचाई। एक-दूसरे को जमकर रंग लगाया और दिनभर होली की मस्ती में सराबोर रहे।
वहीं चौक-चौराहों पर टोलियों की शक्ल में युवा एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाते और डीजे की धुन पर नाचते-झूमते दिखे। अवसर पर एक-दूसरे के घर जाकर स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद उठाया गया और अबीर-गुलाल लगाकर लोगों ने होली की शुभकामनाएं दीं गई। मुख्य सड़कों पर दिनभर वाहन का आवागमन कम रहा। अधिकांश दुकानें बंद रहीं। वहीं शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस गश्ती भी निरंतर जारी रही।
