रामगढ़: भुरकुंडा बाजार समिति के तत्वाधान में शालिग्राम मोहल्ला स्थित हनुमान मंदिर में शुक्रवार को तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ कलश यात्रा के साथ आरंभ हुआ। अवसर पर मंदिर परिसर से भगवा ध्वजों और गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकली। जो मेन रोड होते हुए नलकारी नदी पहुंची। जहां यज्ञाचार्य पंडित नरेश मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी कलशों में जल भरवाया। यहां से जल का उठाव कर कलश यात्रा पुनः उसी मार्ग से वापस मंदिर पहुंची। इस दौरान क्षेत्र जय-जय हनुमान और हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंजायमान रहा। मंदिर में यज्ञ स्थल पर कलशों को स्थापित किया गया और अनुष्ठान आरंभ हुए।  पंडित नरेश मिश्रा के मार्गदर्शन में अनुष्ठान संपन्न कराए गए, जबकि यजमान के रूप में प्रकाश साहू सपत्नीक शामिल हुए।

पंडित नरेश मिश्रा ने बताया कि तीन दिन दिवसीय श्री हनुमान प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ कलश यात्रा से शुरू हुई है। दूसरे दिन शनिवार को धार्मिक अनुष्ठान के बीच प्राण प्रतिष्ठा, हवन, आरती और कीर्तन किया जायेगा। अंतिम दिन रविवार को पूर्णाहूति के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में भुरकुंडा बाजार समिति सदस्य राकेश चौधरी, रामचंद्र साहू, मनोज कुमार, मंटू मिश्रा, सतीश मिश्रा, राजेंद्र कुमार, राज कुमार, टी एन साहू, शिवचरण साहू, श्री निवास अग्रवाल,आर्यन कुमार, राजेश अग्रवाल, महावीर साहू, शशि कुमार साहू, ठाकुर साव, सीता देवी, चिंता देवी, कविता देवी, सलोनी देवी, रेनू देवी, खेलूं साव, संदीप कुमार,एस कुमार, आयुष कुमार, प्रियंका कुमारी,,रेणु कुमारी, अन्नू कुमारी सुमन देवी, रेखा देवी, निशा देवी, भारती , मनीषा कुमारी वर्षा कुमारी,बंदना कुमारी, ललिता कुमारी भारती कुमार सहित अन्य योगदान दे रहे हैं। 

 

By Admin

error: Content is protected !!