रामगढ़: डॉ भीमराव अंबेडकर समिति सयाल के तत्वावधान में मंगलवार को बाबा साहेब की 135वीं जयंती सयाल अंबेडकर मैदान में समारोहपूर्वक मनाई गई। जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सीसीएल बरका-सयाल प्रक्षेत्र के महाप्रबंधक अजय कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेन्द्र कुमार, बिरसा परियोजना पदाधिकारी सुबोध कुमार, उरीमारी परियोजना पदाधिकारी दिलीप कुमार, समाजसेवी गजानंद प्रसाद, सुखदेव प्रसाद, विंध्याचल बेदिया, सयाल केके पंचायत की मुखिया रीता कुमारी, सयाल उत्तरी पंचायत की मुखिया आशा देवी, खंजांची राम, ओमप्रकाश सिंह, झामुमो हजारीबाग के पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय करमाली, संजय वर्मा, वासुदेव साव, वरूण कुमार, केकेसी प्लस टू उच्च विद्यालय सयाल के प्रधानाध्यापक रूपेश कुमार विश्वकर्मा उपस्थित थे।

सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात् सयाल और उरीमारी कोयलांचल क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसमें मॉडर्न चिल्ड्रेन कान्वेंट सयाल के द्वारा स्वागत नृत्य बूंद बूंद से सागर, एमआरएफ पब्लिक स्कूल सयाल के द्वारा समूह नृत्य राधा गोरी गोरी, राजकीय मध्य विद्यालय सयाल जूनियर समूह नृत्य स्कूल नहीं जाना हमें, भारत भारती विद्यालय उरीमारी के द्वारा समूह नृत्य विजय भव:, शिशु विद्या मंदिर टिपला के द्वारा समूह नृत्य साउथ इंडियन मिक्स सॉन्ग, अंबेडकर मध्य विद्यालय सयाल समूह नृत्य राज मंजरी राज मंजरी, मॉडर्न चिल्ड्रेन कान्वेंट स्कूल सयाल सामूहिक नृत्य मेघा रे मेघा मेघा, शिशु विद्या मंदिर टिपल नाटक अंधेर नगरी चौपट राजा, अंबेडकर मध्य विद्यालय सयाल के द्वारा सामूहिक नृत्य भीम का नारा गूंजेगा, भारत भारती विद्यालय उरीमारी के द्वारा नाटक अंबेडकर और जाति की दीवार पार्ट 2, राजकीय मध्य विद्यालय सयाल के द्वारा सामूहिक नृत्य बेटी हूं मैं बेटी हूं, एमआरएफ पब्लिक स्कूल सयाल के द्वारा नाटक सास बहू प्रस्तुत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों के द्वारा दी गई प्रस्तुति ने उपस्थित अतिथियों और दर्शकों की खूब वाहवाहियां लूटी।
मौके पर मुख्य रूप से वार्ड सदस्य गीता देवी, कांति कुमारी, सीता देवी, पूनम देवी, मंजू लता कुमारी, संगीता देवी, विशाल कुमार, शांति देवी, अंछी देवी, संतोष पासवान, शंकर सिंह, विनय यादव सहित कई लोग मौजूद थे।

वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष सत्येंद्र यादव, उपाध्यक्ष विनोद कुमार, इरफान अंसारी, अर्जुन सिंह, सचिव वीरेंद्र पासवान, उप सचिव संजय शर्मा, प्रभु पासवान, विमलेश कुमार, सत्येंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष सुचित राम, सहायक कोषाध्यक्ष बजरंग राम, संगठन मंत्री अमरनाथ पासवान, अनूप कुमार सिंह, सुनील कुमार, अभय सिंह, प्रेम कुमार, संरक्षक खजांची राम, ओम प्रकाश सिंह, दीप नारायण राम, विसर्जन राम, रामविलास यादव, रामजी राम, प्रभु पासवान, बच्चन पांडे, कार्यकारिणी सदस्य सूरज राम, शशि दुसाध, इंद्रदेव राम, अजय पासवान, राजीव सिन्हा, भोलानाथ, जसीम अंसारी, अमित कुमार सिन्हा, उदय कुमार मेहता, फुलू प्रसाद, विनोद मिश्रा, कृष्णा साव, राजनाथ राम, राजू राम, रितेश राम, भोला मेहरा, सुनील कुमार, अरविंद कुमार, उपेंद्र पासवान, भूषण शर्मा, सुरेंद्र पासवान सहित कई लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

By Admin

error: Content is protected !!