बोकारो में माइ भारत केंद्र और आशा किरण सेवा संस्थान ने मनाई डॉ. अंबेडकर जयंती
बोकारो: माइ भारत केंद्र बोकारो एवं आशा किरण सेवा संस्थान बोकारो के संयुक्त तत्वावधान में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती गुजरी कुंडा स्थित अंबेडकर भवन में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के सचिव विजय कुमार महतो द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद सचिव विजय कुमार महतो ने युवाओं को संबोधित करते हुए बाबा साहेब के जीवन, उनके संघर्षों एवं संविधान निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर युवाओं के लिए रिले दौड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें कुल 85 युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रीले दौड़ प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागी अमन कुमार, उपेन्द्र, स्वेता कुमारी, सुनैना कुमारी को आयोजक के द्वारा पुरस्कृत किया गया।
मौके पर अजय कुमार महतो, चंदन कुमार, रवि कुमार, सुमंत कुमार साह, लीलावती कुमारी, श्वेता कुमारी, कुंदन कुमार, अनिल कुमार, पिंटू कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।
