ओडिशा से लोहरदगा की जा रही थी गांजा की तस्करी 

सिमडेगा: बासजोर ओपी क्षेत्र अंतर्गत भुकूमुण्डा गोल चौंक के निकट मंगलवार को पुलिस ने एक होंडा सिटी कार से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया। गांजा तस्करी के आरोप में कार सवार एक महिला समेत तीन को गिरफ्तार किया गया है। जब्त गांजा वजन तकरीबन 27.988 किलोग्राम बताया जाता है। तस्कर ओडिशा से कार में गांजा लोड कर लोहरदगा में डिलीवरी देने जा रहे थे। 

इस संबंध में पुलिस की ओर से बताया गया कि पुलिस अधीक्षक सिमडेगा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर भुकूमुण्डा गोल चौक के पास चेकिंग लगाया गया। इस क्रम में रायबोगा की ओर से एक काले रंग की होंडा सिटी कार आती दिखी। पुलिस देख कार का ड्राइवर तेजी से भागने लगा। जिसपर पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। जांच के क्रम में कार की डिक्की से एस सफेद रंग का बोरा लपेटा हुआ कुल 14 पैकेट में कुल 27.988 किलोग्राम गांजा बरामद कर जप्त किया गया। साथ ही कार सवार अभिषेक कुमार साव, राहुल कुमार सिंह, अपर्णा मंडल को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

इस संबंध में जलडेगा थाना (बासजोर ओपी) में काण्ड संख्या 27/26, दिनांक-14.04.26, धारा- 20(b)(ii)(c)25/29 NDPS Act. दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जबकि अग्रेत्तर अनुसंधान जारी है। अभियान में ओपी प्रभारी दिपेश कुमार सदलबल शामिल थे। 

By Admin

error: Content is protected !!