रामगढ़: सीबीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षा में ए’ला एंग्लाइज स्कूल भुरकुंडा के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। परीक्षा में 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अनुष्का सोनी टॉपर बनी है। जबकि 95 प्रतिशत अंकों के साथ इंशा नाज़ ने दूसरे और 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्नेहा कुमारी सिंह तीसरे स्थान पर है।

वहीं टॉप टेन में शामिल दिव्यांशु मिश्रा को 89.8 प्रतिशत, अंजलि कुमारी 89.2 प्रतिशत, स्नेहा कुमारी वर्मा 88 प्रतिशत, अंकिता सोनी 87.4, कृतिका प्रिया 85.2 प्रतिशत, अनुष्का सिंह 85 प्रतिशत और नमन कुमार सोनी ने 84.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। 

टॉपर अनुष्का सोनी को अंग्रेजी में सर्वाधिक 97, हिंदी में सर्वाधिक 98, सोशल साइंस में सर्वाधिक 97, गणित में 91, प्राप्त हुए हैं। विज्ञान में अनुष्का और इंशा को सर्वाधिक 96 और आईटी में इंशा नाज़ को सर्वाधिक 98 अंक प्राप्त हुआ है। विद्यार्थियों के बेहतर रिजल्ट पर विद्यालय परिवार ने हर्ष जताया है।

By Admin

error: Content is protected !!