रामगढ़: जिला उद्योग केंद्र रामगढ़ द्वारा शुक्रवार को होटल मिलन में महिला उद्यमियों के प्रोत्साहन हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला उद्योग विभाग, झारखंड सरकार एवं झारखंड औद्योगिक अवसंरचना विकास निगम के संयुक्त तत्वावधान में विश्व बैंक समर्थित रैंप कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित की गई। 

अवसर पर दौरान महिला प्रतिभागियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, वित्तीय सहायता, कौशल प्रशिक्षण, विपणन रणनीतियों और उद्यम स्थापना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई ।कार्यक्रम का संचालन मैनेजर अंशुमन सिंह ने किया।

अवसर पर जिला उप परियोजना निदेशक संजय कुमार मंडल, जन शिक्षण संस्थान के निदेशक आकाश शाह, झारक्राफ्ट के वरीय क्लस्टर प्रबंधक राजीव साहु, प्रखंड उद्यमी समन्वयक अभिषेक कुमार सहित जिला उद्योग केंद्र के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सफल महिला उद्यमियों के प्रोत्साहन के लिए अतिथियों द्वारा उपहार देकर सम्मानित किया गया।  सम्मानित उद्यमियों में अमरजीत कौर (पापड़-अचार), किरण कुमारी (सिलाई कार्य), सुनीता कुमारी वर्मन (अचार-पापड़) एवं दीपमाला (ब्यूटिशियन) शामिल रहीं। 

By Admin

error: Content is protected !!