रामगढ़: आगामी मंडा पूजा को लेकर कुरसे गांव स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में रविवार को पूजा समिति की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता रामदास बेदिया एवं संचालन वीरेंद्र यादव ने किया।
बैठक में मंडा पूजा और मेला के भव्य आयोजन को लेकर चर्चा की गई। साथ ही 26 अप्रैल को बैठक कर समिति के पुनर्गठन का निर्णय लिया गया। 

बैठक के उपरांत बताया गया कि आगामी 14 मई से मंडा पूजा की शुरुआत होगी  18 मई को पटभंगी और पाठ विवाह, 23 मई को लोटन सेवा, 24 मई रात्रि से 25 मई दोपहर तक मंडा पूजा किया जाएगा। साथ ही मंडा पूजा के अवसर पर मेला भी लगाया जाएगा। 

मौके पर जयदेव सिंह, जनार्धन मुंडा, कार्तिक मुंडा, राणा प्रताप सिंह, फुलेश्वर राम, राजकुमार साहू, जयलाल सिंह, राजेश्वर कपूर सिंह, पंकज सिंह,  सहदेव ठाकुर, छक्क्न यादव,परमबीर सिंह, पवन मुंडा, गोपाल करमाली, हरिचरण करमाली, दिलीप करमाली मुकेश सिंह, राजेंद्र तुरी,  प्रजापति, सुरेश प्रजापति, दीपक सिंह, सुन्नी सिंह,समबीर सिंह, बिलेन्द्र मुंडा, पूरन बेदिया, बालगोविन्द करमाली, वकील करमाली, सिद्धांर्थ करमाली, लक्ष्मन करमाली, टूरका करमाली, लोकनाथ करमाली, हीरालाल करमाली, बंधन मुंडा, छोटू प्रजापति उर्फ़ भगत कमलेश ठाकुर सहित अन्य उपस्थित थे

By Admin

error: Content is protected !!