रामगढ़: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक परीक्षा रामगढ़ जिले में रविवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। जिला प्रशासन की सुदृढ़ तैयारियों एवं सतर्क निगरानी के फलस्वरूप जिले के सभी 13 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा निर्धारित समयानुसार दो पालियों में सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

परीक्षा में कुल 2,940 अभ्यर्थियों के लिए व्यापक एवं सुदृढ़ व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। उपायुक्त श्री ऋतुराज के नेतृत्व में प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर लगातार निगरानी रखी गई, जिससे परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं व्यवस्थित रही।

परीक्षा के दौरान आयोग द्वारा जारी एसओपी (Standard Operating Procedure) का अनुपालन सुनिश्चित किया गया। सभी केंद्रों पर अभ्यर्थियों की प्रवेश के समय सघन जांच (Frisking) की गई तथा किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं प्रतिबंधित सामग्री के प्रवेश पर पूर्णतः रोक लगाई गई।

इसके अतिरिक्त, प्रश्न पत्रों एवं ओएमआर शीट्स के सुरक्षित वितरण, संधारण एवं परीक्षा उपरांत सीलिंग की प्रक्रिया निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराई गई। परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई, जिससे शांति व्यवस्था बनी रही और परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई।

उपायुक्त ने परीक्षा के सफल आयोजन के लिए नोडल पदाधिकारी कुमारी गीतांजली एवं सभी दंडाधिकारियों, केंद्र अधीक्षकों, पुलिस पदाधिकारियों एवं संबंधित कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

रामगढ़ एसपी ने जेपीएससी परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा

जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने रविवार को परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं बलों को कदाचार मुक्त परीक्षा करने हेतु आवश्यक निर्देश।

By Admin

error: Content is protected !!