रामगढ़: शहर के डिवाइन ओंकार मिशन हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने मैट्रिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। परीक्षा में स्कूल के कुल 143 विद्यार्थी शामिल हुए। जिसमें से 127 बच्चों ने 1st डिवीजन और 16 बच्चों ने 2nd डिवीजन में सफलता प्राप्त की। 

छात्र सत्येंद्र कुमार ने 480 अंक (96/%) प्राप्त कर जिला में तीसरे स्थान पर जगह बनाई है और स्कूल के टॉपर बने हैं। सत्येंद्र को हिंदी में 89 खोरठा में 98 गणित में 100 साइंस में 97 सामाजिक विज्ञान में 96 और अंग्रेजी में 77 अंक प्राप्त हुए हैं।वहीं वंदना भारती पटेल ने 469 (93.8%) अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान पाया है। जबकि प्रीति कुमारी ने 467 (93.40%) अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर जगह बनाई है। 

छात्र-छात्राओं की सफलता पर विद्यालय प्रबंधन सहित सभी शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं हैं। 

By Admin

error: Content is protected !!