विज्ञान में कौशल और वाणिज्य में अंकित बने टॉपर

रामगढ़: सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा में ए’ला एंग्लाइज स्कूल भुरकुंडा के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। परीक्षा में विज्ञान संकाय से 24 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। सभी ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास की है। विज्ञान के छात्र कौशल कुमार ने 92.8% (464 अंक) हासिल कर स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं माही कुमारी सोनी ने 85.6% (428 अंक) के साथ दूसरा और अंशु राज ने 78.0% (390 अंक) लाकर तीसरा स्थान हासिल किया है।

वाणिज्य संकाय में भी विद्यालय का शत-प्रतिशत परिणाम रहा है। छात्र अंकित कुमार सिंह ने कुल 82.0% (410 अंक) प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया है। जबकि मनीषा डे और पीयूष करमाली ने 71.2% (356 अंक) लाकर संयुक्त रूप से दूसरा पर जगह बनाई है। 

विद्यार्थियों की इस सफलता पर प्रधानाचार्य विजयंत कुमार ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा है कि हमारे विद्यार्थियों का यह शानदार प्रदर्शन उनकी अटूट लगन, शिक्षकों के अथक मार्गदर्शन और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है। जो प्रमाण है कि सही दिशा में की गई मेहनत हमेशा रंग लाती है। वहीं उन्होंने विद्यालय परिवार की ओर से सभी सफल छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल और समृद्ध भविष्य की कामना की है।

By Admin

error: Content is protected !!