रामगढ़: सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में डीएवी पब्लिक स्कूल घाटो के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत है। विज्ञान और वाणिज्य संकाय में कुल 95 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया और सभी सफल हुए हैं। परीक्षा में विज्ञान संकाय 70 परीक्षार्थियों ने भाग लिया था। जिसमें छात्र ऋषभ कुमार ने 88.8% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है। जबकि अंजलि सिंह ने 88.4% अंक प्राप्त कर दूसरा और सुहानी कुमारी ने 87.4% के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
वहीं वाणिज्य संकाय कुल 25 विद्यार्थियों में फ़रीदा बानो 90.8% अंक प्राप्त कर स्कूल कि टॉपर बनी है। जबकि रीमा भारद्वाज ने 89.6% प्राप्त कर दूसरा और कौस्तव कर ने 89.2% के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।
विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने भी अच्छे अंक प्राप्त किया है। विद्यार्थियों की सफलता पर विद्यालय की प्राचार्या डॉ. सोनिया तिवारी ने उत्कृष्ट परिणाम पर सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें और भविष्य में भी इसी प्रकार से सफलता अर्जित करते रहें।
