उरीमारी: डीएवी पब्लिक स्कूल उरीमारी के विद्यार्थियों ने सीबीएसई की 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। छात्र प्रिंस कुमार ने 89.4% अंक प्राप्त कर विद्यालय के टॉपर बने हैं। वहीं तन्वी शर्मा ने 88.8% अंकों के साथ दूसरे, नंदिनी मिश्रा 87% अंकों के साथ तीसरे और निलय दीप ने 85% अंक प्राप्त कर चौथा स्थान प्राप्त किया। विषयवार प्रदर्शन में सर्वाधिक हिंदी में 92 अंक, फिजिक्स में 85 अंक, केमिस्ट्री में 96 अंक, मैथ्स में 77 अंक, बायोलॉजी में 84 अंक, पीएचई में 95 अंक तथा आईपी में 98 अंक प्राप्त किया है।

विद्यालय के प्राचार्य प्रशांत कुमार भुइंया ने विद्यालय परिवार की ओर से सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।

 

By Admin

error: Content is protected !!