रामगढ़: केकेसी प्लस टू उच्च विद्यालय सयाल में गुरुवार को छात्र छात्रों के बीच निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वी पीपुल ( ए ग्लोबल सोसाइटी) के द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में मुख्य विषय “झारखंड की संस्कृति एवं पहचान”, “पर्यावरण संरक्षण”, “हमारा देश एवं हमारा कर्तव्य” विषय पर बच्चों ने निबंध लिखे। प्रतियोगिता में सुरुचि कुमारी, सुषमा टुडू, करिश्मा कुमारी, सोनी मुर्मू, नम्रता हंसदा, सलाम अहमद, आकाश मुंडा, प्रिंस चौहान, रेहान अंसारी, लक्ष्मी कुमारी, कुंती कुमारी, प्रिया कुमारी, राखी कुमारी, अनुष्का कुमारी, प्रशंसा करमाली, समेत 25 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

प्रतियोगिता  को सफल बनाने में संस्था के सचिव टी एन सिन्हा, जसीम अंसारी, राम लखन प्रसाद, रीमा वर्मा, रेणुका दास सहित विद्यालय के सभी शिक्षको का योगदान रहा। 

By Admin

error: Content is protected !!