उरीमारी: राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के क्षेत्रीय कार्यालय में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। अवसर पर यूनियन के क्षेत्रीय सचिव राजू यादव ने राजीव गांधी की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें याद किया। इसके साथ ही यूनियन के पदाधिकारियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान यूनियन के क्षेत्रीय सचिव राजू यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी सिर्फ एक राजनेता नहीं, बल्कि आधुनिक भारत के मुख्य शिल्पकार थे। उन्होंने 21वीं सदी के भारत का सपना देखा था। आज भारत में आई डिजिटल क्रांति की नींव राजीव गांधी ने ही रखी थी। राजू यादव ने कहा कि राजीव गांधी ने ही मतदान के लिए उम्र 21 से घटाकर 18 वर्ष किया था। जिससे लोकतंत्र में युवा अपनी पूरी भागीदारी निभा सकें। इसके साथ ही, पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करके उन्होंने सत्ता की बागडोर को गांवों तक पहुंचाने का ऐतिहासिक काम किया।
मौके पर मुख्य रूप से कानू मरांडी, सीताराम किस्कू, डॉ. जीआर भगत, भोला रविदास, मोहित सिंह, नथू प्रसाद, दिपक कुमार यादव, रामलखन साव, राज कुमार सिंह, तालो बेसरा, अशोक यादव, विनय चौहान, विश्वनाथ मांझी, लालो महतो, राजेन्द्र प्रसाद यादव, चन्दू जायसवाल, बालेश्वर प्रजापति, श्याम बेदिया, राम कृपाल, सुखदेव प्रसाद सहित कई लोग मौजूद थे।
