बड़कागांव: भीषण गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बड़कागांव प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में आम लोगों के लिए शीतल पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मण्डल औल अंचल अधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व में कार्यालय परिसर में आने वाले आम नागरिकों, कर्मचारियों और जरूरतमंद लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की पहल की गई।

बताया जाता है कि अत्यधिक गर्मी पड़ने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में प्रखंड सह अंचल कार्यालय में विभिन्न कार्यों से पहुंचने वाले लोगों को गर्मी से राहत देने के उद्देश्य से पेयजल सुविधा की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि किसी को प्यास अथवा गर्मी के कारण असुविधा का सामना न करना पड़े।
अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मण्डल ने कहा कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए आमजनों की सुविधा प्रशासन की प्राथमिकता है और कार्यालय परिसर में आने वाले लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं अंचल अधिकारी  मनोज कुमार ने लोगों से गर्मी के दौरान पर्याप्त पानी पीने और सीधे धूप से बचने की भी अपील की।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी के समय इस व्यवस्था से आम लोगों को काफी राहत मिलेगी। 

By Admin

error: Content is protected !!