भुरकुंडा थाना चौक के पास लोगों को उपलब्ध हुआ शीतल जल
रामगढ़: भुरकुंडा थाना चौक के निकट मेन रोड पर प्याऊ का उद्घाटन मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार गुप्ता ने विधिवत फीता काटकर किया। अवसर पर पूर्व जिप उपाध्यक्ष मनोज राम, भुरकुंडा मुखिया अजय पासवान और जवाहर नगर मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप मांझी और भुरकुंडा थाना के सहायक अवर निरीक्षक सुनील मुंडा सहित कई स्थानीय लोग शामिल रहे।
अवसर पर बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि उपायुक्त के निर्देश पर सभी क्षेत्रों में जलापूर्ति सुनिश्चित करने और आम लोगों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही जिले के सभी खराब पड़े चापानल और जलमिनारों को दुरुस्त कराया जा रहा है। उपायुक्त के निर्देश पर जलापूर्ति में लगे तकरीबन 1000 से अधिक खराब पाइप बदलें जा रहे हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए सभी मुखिया अपने स्तर से पंचायत के लोगों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने में लगे हुए हैं।
वहीं भुरकुंडा मुखिया अजय पासवान के कहा कि क्षेत्रवासियों और राहगीरों के लिए यहां तीन घड़े में स्वच्छ जल, गुड़, ग्लास और मग की व्यवस्था है। इसके अलावा मेन रोड पर अन्य जगहों पर भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जरूरत के अनुसार अन्य जगहों को चिन्हित कर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। क्षेत्र के लोगों को स्वच्छ और शीतल जल उपलब्ध कराने की दिशा हर संभव प्रयास किया जाएगा।
उद्घाटन के साथ ही पहले दिन बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, राहगीरों, मजदूरों और फेरीवालों ने शीतल जल से अपनी प्यास बुझाई। साथ ही पहल की सराहना करते हुए इसे बेहद जरूरी कदम बताया। मौके पर भुरकुंडा पंचायत के उप मुखिया संजीत राम, पंचायत सचिव सावित्री कुमारी, सागर कुमार, भुनेश्वर मेहता, यदुनाथ प्रसाद, शशि दुबे, पंकज कुमार विजय पासवान अशोक सिंह, श्रवण कुमार, सतीश ठाकुर, सुजीत मेहता, राहुल यादव, सुलेंद्र ठाकुर, आशीष मेहता, अशोक सिंह राकेश राम, बबलू कॉल, अशोक राम, रवि कुमार, राजेश कुमार, मथुरा साव सहित अन्य लोग और भुरकुंडा थाना के पुलिसकर्मी मौजूद थे।

बिरसा चौक के पास भी प्याऊ का हुआ उद्घाटन, लोगों को मिली राहत
जवाहरनगर पंचायत मुखिया फूलमती देवी के सौजन्य से मंगलवार को भुरकुंडा के बिरसा चौक स्थित दुर्गा मंडप के निकट प्याऊ शुरू किया गया। जिसका उद्घाटन बीडीओ पतरातू मनोज कुमार गुप्ता ने विधिवत फीता काटकर किया। इसके साथ ही उन्होंने पेयजल के लिए हो रहे प्रयासों पर संतोष भी जताया। अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप मांझी ने बताया कि पंचायत क्षेत्र में कई अन्य जगह भी घड़े रखे गए हैं। जरूरत के अनुसार अन्य स्थानों पर भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
