| बैठक में बनी आंदोलन की रणनीति |
भुरकुंडा (रामगढ़): झारखंडी बेरोजगार संघर्ष मोर्चा की बैठक शुक्रवार को भुरकुंडा में संजीत राम की अध्यक्षता और राजेंद्र करमाली के संचालन में हुई। जिसमें रोजी-रोजगार के मुद्दे पर आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई। इस दौरान भुरकुंडा सीसीएल प्रबंधन और आउटसोर्सिंग कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। वहीं बताया गया कि आगामी 10 जुलाई को भुरकुंडा में कोयला खनन कर रही आउटसोर्सिंग कंपनी का अनिश्चितकालीन चक्का जाम किया जाएगा।
मोर्चा की ओर से किशुन नायक ने कहा कि प्रबंधन भुरकुंडा के प्रभावित बेरोजगारों के रोजी-रोजगार को लेकर गंभीर नहीं है। मोर्चा द्वारा पूर्व में दिए गए मांगों पर अब तक ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। जिसपर मोर्चा ने बाध्य होकर अनिश्चितकालीन चक्का जाम करने का निर्णय लिया है।
बैठक में सुरेश रजवार, मनोज करमाली, गुड्डू कुमार, विक्रम कुमार, प्रकाश दास, जितेंद्र वर्मा, कुणाल कुमार, शंकर करमाली, अनूप गोप, जितेंद्र कुमार, सुधीर मुंडा, कृष्णा राय, सुरेश नायक, दिलीप राम, विकास नायक, अनिल रजवार, लाली करमाली, संतोष उरांव, संजय नायक, वासुदेव कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।
