भुरकुंडा (रामगढ़): भुरकुंडा पंचायत अंतर्गत नीचे धौड़ा में लोगों ने पोषक क्षेत्र दूर आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाने पर आपत्ति जताई है। साथ ही वरीय अधिकारियों को हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है। स्थानीय लोगों ने मामले को शुक्रवार को बैठक की। जिसमें पोषक क्षेत्र से दूर आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाने पर चर्चा करते हुए नाराजगी व्यक्त की गई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि भुरकुंडा पंचायत के वार्ड संख्या 5 और वार्ड संख्या 11 में नीचे धौड़ा के लोग निवास करते हैं। दोनों वार्ड का आंगनबाड़ी केंद्र नलकारी नदी के निकट उत्क्रमित मध्य विद्यालय के परिसर में बनाए जाने की जानकारी मिल रही है। पोषक क्षेत्र से दूर आंगनबाड़ी केंद्र बनाने से बच्चों को आने-जाने में परेशानी होगी। वहीं स्कूल के प्रांगण में कुंआ है, जबकि पास में नलकारी नदी और गहरे नाले हैं। जिससे खतरे की संभावना बनी रहेगी। इससे अभिभावक काफी चिंतित हैं। कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र पोषक क्षेत्र में बनाया जाना चाहिए।
बैठक में आजाद भुईयां, राजेंद्र करमाली, बागेश्वर करमाली, विकराल करमाली, आशा देवी, ममता देवी, संजीत राम, लाली करमाली, जोगेंद्र करमाली, अरूण राम, रंजीत राम, काजो देवी, दीपक भुईयां, शिवशंकर राम, देवनारायण कोल, उषा देवी, चांदो देवी, रेखा देवी सहित अन्य उपस्थित थे।
