बेड़ो (रांची): बेयासी गांव के ऐतिहासिक डुगडुगिया मैदान में शनिवार को मुहर्रम के अवसर पर पारंपरिक मेले का भव्य आयोजन हुआ। जिसमें आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। मेले का मुख्य आकर्षण विभिन्न गांवों से आए अखाड़ा और जुलूस दलों का प्रदर्शन रहा। तलवारबाजी, लाठी और अन्य पारंपरिक खेलों के करतबों को देखने के लिए मैदान में भारी भीड़ जुटी रही। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने तालियों से कलाकारों का हौसला बढ़ाया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप प्रमुख मुदस्सिर हक शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मोहर्रम हमें सच्चाई, त्याग और इंसानियत का संदेश देता है। उन्होंने लोगों से इमाम हुसैन के जीवन से प्रेरणा लेकर हमेशा सच और इंसाफ के रास्ते पर चलने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की।
इस मौके पर नरकोपी थाना प्रभारी शैलेन्द्र टुडू, अल्फ्रेड मिंज सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। मेले को सफल बनाने में मेला समिति की अहम भूमिका रही। समिति अध्यक्ष युनुस अंसारी, कार्यकारी सदस्य मोहम्मद आलम अंसारी, जावेद अहमद, जहर अंसारी, रज्जाक अंसारी, सजीव अंसारी, हबीब अंसारी, हसन अंसारी, सिद्धिक अंसारी, कुद्दूस अंसारी, वसीम अंसारी, इबरार अंसारी, इकरामुल अंसारी के साथ बयासी और पिपरटोला संयुक्त अखाड़ा कमिटी के सदस्य भी उपस्थित रहे।
