मांडू (हजारीबाग): मांडू प्रखंड में रविवार को तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ हुआ। जिसके तहत आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका और सहिया दीदी ने पांच वर्ष तक के कई बच्चों को पोलियों की खुराक दी। अभियान को लेकर आम लोगों में भी काफी सजगता देखी गई
अभियान पहले दिन मांडू डीह में पंचायत के मुखिया बैजनाथ राम और मांडू चट्टी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र कुमार गुप्ता ने बच्चों को दवा पिलाकर अभियान आरंभ किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि अभियान के तहत पांच वर्ष के सभी बच्चों को दवा जरूर पिलाएं। जिससे बच्चों को पोलियो बिमारी का खतरा बिल्कुल नहीं रहे। अभियान में रेखा देवी, ललिता देवी, पारो देवी, रीना देवी, कल्याणी देवी सहित अन्य लोग शामिल थे।
