सूची से न हटे किसी भी योग्य मतदाता का नाम : नवीन 

भुरकुंडा (रामगढ़): कांग्रेस पार्टी पतरातू प्रखंड कमेटी की बैठक रविवार को मतकमा चौक स्थित शगुन मैरिज हॉल में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष देवानन्द प्रसाद और संचालन असगर अली ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बड़कागांव विधानसभा प्रभारी नवीन कुमार और दिनेश मुंडा शामिल रहे। इससे पूर्व अतिथियों के आगमन पर उनका स्वागत बुके देकर किया गया। बैठक मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर बीएलए-2 पर रायशुमारी की गई। बड़कागांव विधानसभा प्रभारी नवीन कुमार ने सभी बूथों पर कांग्रेस पार्टी की ओर बीएलए-2 मनोनीत करने का निर्देश दिया। कहा कि पार्टी के बीएलए-2 सुनिश्चित करेंगे की एक भी योग्य मतदाता का नाम सूची से न हटे। किसी भी कारणवश नाम छूट जाने पर सूची से नाम जुड़वाने का काम करेंगे। 

वहीं खबरसेल से बातचीत में नवीन कुमार ने कहा कि आगामी 30 जून से मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू हो रहा है। किन बूथों पर पार्टी बीएलए-2 नियुक्त किए गए हैं और किन बूथों पर अबतक नियुक्त नहीं किए जा सके हैं, इसकी जानकारी ली जा रही है। साथ ही रायशुमारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।

बैठक में वरीष्ठ कांग्रेसी नेता चमनलाल, रंजीता करमाली, राजू पांडेय, अमर यादव,  प्रदीप साहू, असगर अली, बालदेव राम, नईम अंसारी, मदन दांगी, रामा ठाकुर, बंटी, दुर्गाचरण प्रसाद, शिवनारायण यादव, रामाकांत दुबे, आलम अंसारी, छोटेलाल बेदिया, मो. रियाज, लछिंदर राम, उमेश मुंडा, मुख्तार अंसारी, बारिक अंसारी, जिलानी अंसारी, रामशरण गिरी, राजेश बेदिया, फिरदोस आलम, देवानन्द यादव, कार्तिक महतो, तौफिक अंसारी, ललित कुमार, संतोष प्रसाद, चंदन सहित अन्य उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!