गिद्दी (हजारीबाग): हैदरनगर पछाड़ी में रविवार की देर शाम “ज़िक्र-ए-शोहदाए कर्बला” जलसे का रूहानी आयोजन किया गया। जिसमें कर्बला की जंग में हज़रत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत को याद किया गया। मौके पर ख़तीब-ए-अहलेबैत हज़रत सैयद हसन रज़ा बरेलवी ने कर्बला के ऐतिहासिक तथ्यों और सच्चाई को विस्तार से साझा किया। वहीं गांव के इमाम हज़रत हसन रज़ा साहब ने भी इस जलसे में शिरकत कर कुर्बानी का जिक्र करते हुए इंसानियत का पैग़ाम दिया। उन्होंने अपनी तकरीरों में इंसान को सब्र, दृढ़ता और आत्मसम्मान से जीवन जीने की नसीहत दी। जलसे में बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने शिरकत की। नौजवानों की मुस्तैदी और इंतज़ाम की बदौलत जलसा बेहद कामयाब और यादगार रहा।
जलसे के सफल आयोजन में मो. साहेब सान, मो. जुनैद दानिश, मो. जमशेद (सोनु), मो. जाफर अंसारी, मो. जसिम रैन, मो. समिम अंसारी, मो. सलिम सहजादा, मो. हलिम अंसारी, मो. अजमत अंसारी, मो. अफसर अंसारी, मो. अलताफ अंसारी, मो. सहिद अंसारी सहित अन्य मौजूद थे।
