भुरकुंडा (रामगढ़): लपंगा पंचायत में शनिवार को ग्लास फैक्ट्री आवासीय कॉलोनी को भुरकुंडा से जोड़ने वाली सड़क पर पुलिया निर्माण की आधारशिला रखी गई। अवसर पर बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने विधिवत नारियल फोड़कर और शिलापट्ट का अनावरण कर शिलान्यास किया। बताया जाता है कि डीएमएफटी मद से पुलिया का निर्माण  जिला परिषद के माध्यम से कराया जाएगा। लगभग 51 लाख 50 हजार रुपये की लागत से बनने वाली पुलिया से आम लोगों के लिए आवागमन अधिक सुरक्षित और सुगम होगा।

अवसर पर विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा मेरी प्राथमिकता है कि योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाओं का सुदृढ़ीकरण करना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास, सुरक्षित यातायात और जनसुविधाओं का विस्तार उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित कार्य एजेंसी को निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का निर्देश भी दिया।

शिलान्यास कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा के उत्तरी प्रमंडलीय प्रभारी योगेश दांगी, विद्यासागर ओझा, पतरातू नगर मंडल अध्यक्ष सोनू कुमार शौर्य, सुंदरनगर मुखिया व्यास पांडे, कौशल सिंह, जलील खान, अनुप कुमार सिंह,कवि राय, लपंगा पंचायत के मुखिया आनंद दुबे, वरिष्ठ भाजपा नेता रणवीर सिंह, भुरकुंडा मंडल महामंत्री ज्योति सिंह, नागेंद्र प्रसाद, पूर्व जिला पार्षद मनोज राम, राजेश महतो, भदानीनगर मंडल महामंत्री राजेंद्र मुंडा, जुगेश महतो, विजय यादव, शुभम दुबे, वीरेंद्र सिंह, आर.के. पारिख सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता सहित स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

By Admin

error: Content is protected !!