शिक्षा से ही दूर होंगी समाज में व्याप्त कुरितियां : वेदप्रकाश 

गिददी (हजारीबाग): डाड़ी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रबोध पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोदवे रोयांग में हजारीबाग जिला कुर्मी महासभा ने रविवार को 11वीं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमें मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले छात्र-छात्राओं और सरकारी नौकरी में चयनित युवाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष देवकी महतो ने की। जबकि संचालन संयुक्त सचिव सेवालाल महतो  और शिक्षक राजेन्द्र महतो ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि वेदप्रकाश रंजन प्रोफेसर सह निदेशक आईआईटी जम्मू,(वैज्ञानिक), विशिष्ट अतिथि बीडीओ महादेव महतो, जिला नियोजन पदाधिकारी मनोज मनजीत, निदेशक एनईपी जमशेदपुर राजेश महतो, प्रदेश संरक्षक कुमेश्वर महतो, अध्यक्ष कारीनाथ महतो, उपाध्यक्ष देवकी महतो, जिला उपाध्यक्ष लालधन महतो मुख्य रूप से मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि वेदप्रकाश रंजन ने कहा कि समाज मे फैले व्याप्त कुरीतियो को दुर कर ही स्वच्छ समाज की स्थापना की जा सकती है। उन्होने कहा कि समाज की विकास मे शिक्षा महत्वपूर्ण कडी है। शिक्षा से समाज की समुचित विकास संभव है। बीडीओ महादेव महतो, मनोज मनजीत, राजेश महतो व कुर्मी महासभा के प्रदेश संरक्षक कुमेश्वर महतो ने कहा कि बच्चो की शिक्षा के प्रति महासभा हमेशा प्रोत्साहन करते रहा है आगे भी समाज के चहुंमुखी विकास मे महासभा की अहम भूमिका रहेगी।

वहीं वक्ताओ ने कहा कि समाज के विकास मे महिलाओ की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा की अलख जगाने मे महत्वपूर्ण योगदान सुनिश्चित हो सके। समारोह मे जिला अध्यक्ष देवकी महतो, उपाध्यक्ष लालधन महतो व कारीनाथ महतो ने कहा कि शिक्षा से ही समाज मे बदलाव लाया जा सकता है इसके लिए समाज के लोगो को सशक्त रूप से जागरूक होने की जरूरत है। आज भी कुर्मी समाज विकास के रास्ते से कोसो दुर है। जरूरत है लोगो को अपने हक अधिकार के प्रति संवेदनशील होने की। 

कार्यक्रम में जिला महासचिव रामटहल महतो,युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव गुलचंद महतो, मंगलदेव महतो, कौलेश्वर महतो, रीमा कुमारी, सकलदेव महतो, मुकेश कुमार महतो, रीता पटेल,दिलीप महतो,सुदय कुमार महतो,केतर महतो, कमलनाथ महतो, सुखदेव महतो, प्रमेश्वर महतो, किशोर सिन्हा, भारती सिन्हा, मालती कुमारी,जयनाथ महतो,करण कुमार महतो, मनोज कुमार, संजय कुमार महतो,सुनिल कुमार महतो, भोला महतो,पारस महतो सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!