रिपोर्ट- एसके सिन्हा

बालूमाथ (लातेहार): विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले मतदान केंद्र संख्या-262, महुआडांड़ प्रखंड की बीएलओ लखनी नगेसिया को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त संदीप कुमार द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। बताया जाता है कि लखनी नगेसिया ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान अपने मतदान केंद्र क्षेत्र में शत प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण एवं शत प्रतिशत गणना प्रपत्रों का डिजिटलीकरण सर्वप्रथम पूर्ण कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। उनके उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा एवं समयबद्ध निष्पादन की सराहना करते हुए उपायुक्त ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि निर्वाचन कार्य में बीएलओ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने में बीएलओ की सक्रिय भागीदारी लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक सशक्त बनाती है। उन्होंने सभी बीएलओ से इसी प्रकार समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील की।

उपायुक्त ने सम्मानित बीएलओ के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनका उत्कृष्ट कार्य अन्य कर्मियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। निर्वाचन कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मियों को समय-समय पर प्रोत्साहित एवं सम्मानित किया जाता रहेगा।

By Admin

error: Content is protected !!