भुरकुंडा (रामगढ़): सौंदा ‘डी’ निवासी रूदल कुमार और अनु देवी के पुत्र अनुराग कुमार ने नीट-यूजी 2026 की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। अनुराग ने परीक्षा में 347 अंक के साथ 78.64 परसेंटाइल प्राप्त किया है। इसके साथ ही अनुराग को ऑल इंडिया रैंक 425693 और कैटेगरी रैंक 45000 प्राप्त हुआ है। इस सफलता पर सगे-संबंधियों और परिचितों ने अनुराग और उसके माता-पिता को बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है।
वहीं अनुराग ने सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और परिवार के सदस्यों को दिया है। बताते चलें कि नीट परीक्षा में 20 लाख से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया था।
