गिद्दी (हजारीबाग): डाड़ी प्रखंड मुख्यालय के निकट निर्माणाधीन स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण गुरुवार को डाड़ी बीडीओ अनुप्रिया और डाड़ी प्रभारी सामुदायिक चिकित्सक पदाधिकारी अशोक राम ने संयुक्त रूप से किया। निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण कार्य की गति और गुणवत्ता की जांच की गई।

इस दौरान बीडीओ अनुप्रिया ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण कार्य काफी धीमी गति से चल रही है। पूरी गुणवत्ता के साथ भवन निर्माण निर्धारित समय सीमा के अंदर किया जाए। जिससे आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा और सुविधा शीघ्र बहाल की जा सके। मौके पर चिकित्सक कर्मी डाक्टर विजय कुमार, रूपलाल कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!