पतरातू (रामगढ़): पतरातू प्रखंड के कोतो पंचायत से कांवरियों का जत्था गुरुवार को बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। मुखिया मुखिया निधि सिंह और समाजसेवी जय प्रकाश सिंह ननकी के नेतृत्व में कोतो कांवरिया संघ के बैनर तले शिवभक्तों ने स्थानीय मंदिरों में मत्था टेका और पूजा-अर्चना की। इसके उपरांत गाजे-बाजे के साथ “बोल बम” और “हर हर महादेव” का उद्घोष करते हुए कांवरिये रवाना हुए। 

जत्थे में मनबोध महली, प्रेम भुईयां, शिवम चौधरी, तुषार मिश्रा, प्रिंस कुमार, भीम सिंह, सुनील महली, विकास मुंडा, मुकेश महतो, चंदन महतो, सुरेश महतो, हेमंत मुंडा, विनोद मुंडा, रंजय कुमार, रंजना देवी, मिठु देवी, सीमा राय, पुनम तिवारी, सुमन सिंह, रंजीता देव, प्रमिला देवी, प्रीति देवी, उषा देवी, मुनि देवी, अंजु देवी, सुशीला देवी, पूनम देवी, अंजलि देवी, गीता कुमारी, रीना देवी, बसंती देवी सहित कई अन्य शामिल हैं। 

By Admin

error: Content is protected !!