भुरकुंडा (रामगढ़): भुरकुंडा स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को पार्टी के संस्थापक सह दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित हुए। कार्यक्रम में शिबू सोरेन के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

अवसर पर वक्ताओं ने गुरूजी के संघर्षपूर्ण जीवन, झारखंड राज्य के निर्माण में उनके योगदान तथा आदिवासी, मूलवासी और वंचित समाज के अधिकारों के लिए किए गए आंदोलन को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि शिबू सोरेन ने अपने पूरे जीवन को झारखंड की अस्मिता, जल-जंगल-जमीन की रक्षा और आम लोगों के अधिकारों के लिए समर्पित किया। उनका संघर्ष और विचार आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने दिशोम गुरु के बताए मार्ग पर चलने और उनके सपनों के झारखंड के निर्माण के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

मौके पर सीताराम मुंडा, झलकु बेदिया, उदय अग्रवाल, चलेंद्र बेदिया, हरिलाल बेदिया, मुकेश राउत, शौकत अंसारी, शशिकांत प्रसाद, रफीक अंसारी, शिवनाथ बेदिया, नरेश गंझू, बिंदेशर बेदिया, सुखदेव मुंडा, रवैल एक्का, जयप्रकाश महावीर मुंडा, राजन करमाली, मनोज गंझू, चरकू गंझू, कामेश्वर करमाली सत्यनारण यादव, मुख्तार अंसारी झमेश, बृहस्पति नारायण सहित अन्य मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!