रांची: आगामी दुर्गापूजा को लेकर हरखनाथ शाहदेव दुर्गा पूजा समिति ने तैयारियां शुरू कर दी है। कटहल मोड़ के निकट चौड़ा टंगरा स्थित महादेव मंदिर परिसर में रविवार को समिति की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष लाल प्रमोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी दुर्गा पूजा श्रद्धाऔर भक्तिभाव से धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया। तैयारियों को लेकर सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव रखे। बताया गया कि सर्वसम्मति से इस वर्ष भी मां भवानी की आकर्षक प्रतिमा का चयन कर अग्रिम बुकिंग कर ली गई है। समिति की अगली बैठक आगामी 16 अगस्त को शाम 6 बजे आयोजित की जाएगी। जिसमें पूजा की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

बैठक में कार्यकारिणी अध्यक्ष लाल प्रमोद कुमार सिंह के अलावा बबलू महतो, जितेन्द्र राय, दिलीप कुमार, सुल्लु राज, मनीष केशरी, पंकज भगत, मुकेश भगत, पवन भगत, प्रेम महतो, निशु ठाकुर, अभिषेक भगत, राजकुमार महतो, मनोज साहू, हेमंत तिर्की, प्रेम उरांव, राजा लकड़ा और संदीप साहू सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

समिति ने निर्णय लिया कि अगली बैठक 16 अगस्त 2026, रविवार को शाम 6 बजे उसी स्थान पर होगी। इसमें पूजा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। सभी सदस्यों से समय पर पहुंचने की अपील की गई है।

 

 

By Admin

error: Content is protected !!