‘आया सावन झूम के’

रांची: कचहरी चौक स्थित होटल कोरिंथिया में रविवार को पहली बार महिला अधिवक्ताओं ने सावन मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में हर रंग के परिधान में शामिल सभी महिला अधिवक्ताओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। अवसर पर सभी ने सामूहिक रूप से मेहंदी लगाई गई और कई इंडोर गेम्स भी खेले गए। इसके साथ ही सावन के गीतों पर सभी खूब झूमीं। उमंग और उत्साह भरे माहौल में सभी ने एक साथ लजीज व्यंजनों का आनंद भी उठाया। 

इस दौरान अधिवक्ता कविता वर्मा ने कहा कि हम अधिवक्ता हमेशा घर और कोर्ट के काम में व्यस्त रहते हैं। लेकिन आज सभी ने समय निकालकर एक साथ मिलन समारोह का आनंद लिया। उन्होंने कहा कि श्रावण के इस पवित्र महीने में बाबा भोलेनाथ से कामना है कि सभी के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि हो। 

समारोह में मौली सिन्हा, वंदना सिंह, प्रीति चौधरी, ममता सिंह, कविता सिंह, राजिका महली, वर्षा सिन्हा, ममता सहाय, पूनम कुजूर, संगीता कुमारी, पूजा सिंह, रश्मि लाल, सुमित्रा गोस्वामी, अमृता दास सहित अन्य महिला अधिवक्ता शामिल रहीं।

By Admin

error: Content is protected !!