विधायक ने पौधा वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश 

जीवन पर्यंत पिता के आदर्शों पर चलने का करूंगा प्रयास : रोशन लाल चौधरी 

भुरकुंडा (रामगढ़): भुरकुंडा काली मंदिर परिसर में रविवार को झारखंड आंदोलनकारी सह समाजसेवी स्वर्गीय रिझूनाथ चौधरी की 12वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक रोशन लाल चौधरी शामिल हुए। कार्यक्रम में सर्वप्रथम विधायक और उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय रिझूनाथ चौधरी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों में चलने का संकल्प लिया। अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विधायक रोशन लाल चौधरी ने लोगो के बीच पौधों का वितरण भी किया गया। इस दौरान उन्होंने पौधों की देखभाल करने और अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि मेरे पिता स्वर्गीय रिझूनाथ चौधरी का सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा। उनके विचारों और सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि अपने पिता के आदर्शों पर चलने का जीवन पर्यंत प्रयास करता रहूंगा। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता संजीव सिंह बबला और संचालन अनिल राय ने किया। मौके जिप सदस्य राजाराम प्रजापति, पूर्व जिप उपाध्यक्ष मनोज राम, आजसू जिला अध्यक्ष दिलीप दांगी, मंडल अध्यक्ष अजय पासवान, योगेश दांगी, सतीश मोहन मिश्रा, प्रभाष दास, राकेश सिन्हा, विनोद सिंह, वीरेंद्र सिंह, विजय सिंह, काला बाबू, ज्योति सिंह, संतोष शर्मा, मिंटू कुमार सोनी सहित अन्य उपस्थित थे। 

By Admin

error: Content is protected !!