रामगढ़: कुज्जू ओपी क्षेत्र अंतर्गत मुरपा स्थित श्रीराम पावर एंड स्टील प्लांट में रविवार को फर्नेस में विस्फोट हो गया। जिससे नौ मजदूर झुलस गए। जिसके बाद प्लांट में अफरातफरी का माहौल बन गया। कंपनी के वाहनों पर घायलों को उपचार हेतु रांची रोड स्थित होप अस्पताल लाया गया।

घायल मजदूरों में राजेंद्र महतो, कुंजलाल रविदास, धनंजय सिंह, परमेश्वर कुमार महतो, संजय प्रसाद, विजय यादव, रितेश राणा, रमेश ठाकुर शामिल हैं। दो घायलों की स्थिति गंभीर बताई जाती है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची ले जाया गया है। बताया जाता है कि इससे पूर्व हाल में ही श्रीराम पावर एंड स्टील प्लांट में फर्नेस ब्लास्ट की घटना हुई थी। लगातार दुर्घटना से प्लांट में मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था सवालों में घिर गई है। 

By Admin

error: Content is protected !!