‘भारत माता की जय’ और ‘वंदेमातरम’ से गूंजायमान हुआ क्षेत्र
उरीमारी (हजारीबाग): भारत भारती विद्यालय उरीमारी में मंगलवार को “घर-घर तिरंगा, हर घर तिरंगा” अभियान के तहत बच्चों ने विशाल तिरंगा रैली निकाली। जिसका शुभारंभ राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के क्षेत्रीय सचिव राजू यादव ने तिरंगा लहराकर किया। विद्यालय से शुरू होकर रैली चेक पोस्ट और पीला क्वार्टर होते हुए वापस विद्यालय पहुंची। इस दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों से पूरा इलाका देशभक्ति के रंग में रंग गया।
कार्यक्रम में उरीमारी थाना के एएसआई संजय यादव, विद्यालय सचिव गोपाल यादव, निदेशक अनिमेष कुमार यादव, सहायक निदेशक अभिषेक कुमार यादव, प्राचार्य माहे आलम अंसारी और उप प्राचार्य अर्जुन कुमार साव विशेष रूप से मौजूद थे। रैली का नेतृत्व हेड गर्ल आराध्या कुमारी और हेड बॉय अंकित कुमार ने किया।
अवसर पर प्राचार्य माहे आलम अंसारी ने कहा कि ऐसी रैलियों से बच्चों में देश प्रेम और एकता की भावना मजबूत होती है। रैली में शिक्षकों में ललन कुमार, रंजीत कुमार, शिव शाह, सरिता गया सेन, सीमा श्रीवास्तव सहित अन्य स्टाफ और सैकड़ों छात्र-छात्राएं शामिल थे।
