गिद्दी (हजारीबाग):डाड़ी प्रखंड के बलसगरा ग्राम स्थित झूमरी महुआ टोला में गुरुवार को आदिम जनजाति समुदाय के समग्र विकास एवं सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुप्रिया और अंचल अधिकारी कमलाकांत वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। अवसर पर बलसगरा मुखिया, पंचायत समिति सदस्य सहित कई ग्रामीण उपस्थिति रहे।

शिविर में सभी विभागों ने सरकार की चल रही योजनाओं की जानकारी दी। बिरहोर परिवारों को शिविर स्थल पर ही योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया गया। विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह के समग्र विकास के लिए कई प्रस्ताव लिए गए। जिसमें छूटे हुए बिरहोर बच्चों का जन्म प्रमाणपत्र बनवाना, सामुदायिक भवन का निर्माण, नाली निर्माण, पीसीसी पथ निर्माण, चबूतरा निर्माण, रंजीत बिरहोर को आदिम जनजाति पेंशन का लाभ देना सहित अन्य प्रस्ताव शामिल हैं। 

वहीं शिविर में बीज का वितरण किया गया।स्कूली बच्चों को स्कूल बैग और कॉपी दी गई। बकरियों का टीकाकरण किया गया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा रक्तचाप, शुगर, हीमोग्लोबिन, मलेरिया, सिकल सेल जांच एवं बाह्य रोगी विभाग के तहत बीमारियों की जांच कर दवाओं का वितरण किया गया।

शिविर में अंचल निरीक्षक, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, डाड़ी के चिकित्सा पदाधिकारी, पशुपालन विभाग, प्रज्ञा केंद्र, बैंक, शिक्षा विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, बाल विकास परियोजना, आपूर्ति विभाग, कल्याण विभाग, सामाजिक सुरक्षा एवं पेंशन विभाग तथा राजस्व विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। भारत बैंक बलसगरा शाखा के शाखा प्रबंधक ने भी शिविर में भाग लिया। शिविर में बड़ी संख्या में बिरहोर परिवार उपस्थित थे। 

 

By Admin

error: Content is protected !!