भुरकुंडा (रामगढ़): भुरकुंडा पुलिस ने ब्राउन शुगर के मामले में छापेमारी कर एक अन्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त सागर सिंह (32 वर्ष) पिता स्व. कृष्णा सिंह सीसीएल कॉलोनी एनटीएस बरकाकाना का रहनेवाला है।

मिली जानकारी के अनुसार बीते सोमवार की रात भुरकुंडा पुलिस ने जवाहर नगर के भुइयां टोला में एक कार पर सवार बरकाकाना निवासी अकील अंसारी और घुटूवा निवासी दीपक बेदिया को भुरकुंडा में 16.83 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया था।

मामले की जांच पड़ताल करते हुए पतरातू थाना (भुरकुंडा) में कांड संख्या 229/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों को बीते मंगलवार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

इधर, पुलिस ने अग्रेत्तर कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर कांड के प्राथमिकी अभियुक्त सागर सिंह को बरकाकाना से गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 

 

By Admin