पलामू: जिला खनन विभाग ने 18 बालू घाटों की नीलामी की तारीख तय कर दी गई है। कैटेगरी-2 के घाटों के लिए नीलामी का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार 11 से 25 सितंबर तक निविदा दस्तावेज, अग्रधन राशि और अन्य जरूरी कागजात जमा किए जाएंगे। 26 सितंबर को तकनीकी और वित्तीय निविदाएं खोली जाएंगी। 28 सितंबर को जिला स्तरीय समिति प्राप्त प्रस्तावों का मूल्यांकन करेगी और 30 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक नीलामी की प्रक्रिया पूरी होगी।
जिले में कैटेगरी-2 के कुल 19 घाट चिह्नित हैं। इनमें से पाटन का कांके कला घाट पहले ही नीलाम हो चुका है और पर्यावरणीय स्वीकृति मिलने के बाद अगले माह से वहां बालू उठाव शुरू होने की उम्मीद है। इन 18 घाट में तरहसी, पांकी, हैदरनगर, मोहम्मदगंज, पाटन, विश्रामपुर, लेस्लीगंज, हुसैनाबाद, मेदिनीनगर, पांडू और चैनपुर प्रखंड के घाट शामिल हैं।
जिले में कैटेगरी-2 के कुल 19 घाट चिह्नित हैं। इनमें से पाटन का कांके कला घाट पहले ही नीलाम हो चुका है और पर्यावरणीय स्वीकृति मिलने के बाद अगले माह से वहां बालू उठाव शुरू होने की उम्मीद है। अधिकारियों के अनुसार शेष 18 घाटों की नीलामी के बाद भी तत्काल खनन शुरू नहीं होगा। पर्यावरणीय स्वीकृति और अन्य विभागीय औपचारिकताओं के कारण इन घाटों से नियमित बालू उठाव में करीब छह महीने का समय लग सकता है।
Pic courtesy – Symbolic
