आज जल का संरक्षण कर, भविष्य करें सुरक्षित : विजयंत
भुरकुंडा (रामगढ़): ए’ला एंगलाइज स्कूल में बुधवार को जल संरक्षण दिवस पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रातःकालीन सभा के दौरान सर्वप्रथम हाल में आयोजित भाषण प्रतियोगिता और एकल नाट्य प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत जल संरक्षण दिवस के अवसर पर विशेष शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने जल की प्रत्येक बूंद का महत्व समझते हुए जल संरक्षण की शपथ ली। 
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्राचार्य विजयंत कुमार ने कहा कि पुरस्कार केवल उपलब्धियों का सम्मान नहीं, बल्कि भविष्य में और बेहतर करने की प्रेरणा भी हैं। वहीं जल संरक्षण के महत्व पर कहा कि जल प्रकृति का अनमोल उपहार है और इसका संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। आज बचाई गई जल की एक-एक बूंद आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार बनेगी।

मौके पर सचिव डॉ गजाधर महतो प्रभाकर, केजी की प्राचार्या अंजू पटेल, प्रशासक संजय कुमार, उपप्राचार्य धर्मेश सोनी, जय किशोर प्रसाद महतो, कंचन सोनी , सूरजदेव सिंह , कंचन दास,सिद्धार्थ कुमार, अनुराग मद्धेशिया, गौरव कुमार साहू, सुजय कुमार , कृष्ण अम्बष्टा,विकास कुमार राणा,अजीत शर्मा, अजीत सिंहा , वैभव कुमार , अभिजीत सिंह, मंतोष कुमार गोप, मिथिलेश बेदिया, जूही मिश्रा, सपना मिंज,शबनम बानो ,काजल सिंह,सरिता कुमारी, शबाना खातून, सुमन खलखो, नीतू सिंह, गीता प्रसाद, रुचि सिंह, सीमा हेंब्रम, चंचला कुमारी, ललिता कुमारी, काजल बनर्जी, सोनी कुमारी, बबीता कुमारी, शीला देवी और वर्षा टेटे सहित अन्य उपस्थित रहे।

