गिद्दी (हजारीबाग): सांसद मनीष जायसवाल और मांडू विधायक तिवारी महतो ने बुधवार को डाड़ी प्रखंड में कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस क्रम में डीएमएफटी मद से रेलीगढ़ा में ट्रेक्टर स्टैंड से पोस्ट ऑफिस तक पीसीसी सड़क और नारी निर्माण का शिलान्यास किया गया। जबकि रेलीगढ़ा पश्चिमी पंचायत के प्रेमनगर में 15वे वित्त आयोग से स्वास्थ्य उप केंद्र का शिलान्यास किया गया। वहीं सांसद और विधायक ने सीसीएल के सीएसआर मद से गिद्दी सी और डीएवी गिद्दी में ओपन जिम का उद्घाटन किया। इसके अलावा डाड़ी प्रखंड अंतर्गत हेसालौंग में सामुदायिक भवन की भी आधारशिला रखी गई।
मौके पर रेलीगढ़ा पश्चिमी पंचायत के मुखिया गुंजन साव, पुरूषोत्तम पांडेय, रंजीत पांडेय, अमृता तिग्गा, सुमन कुजूर, जगन्ती देवी, संगीता लकड़ा, नबीना तिग्गा, प्रेसीया तिग्गा, फुले एक्का, सिलमंती तिग्गा, सरोफिना टोप्पो, सुनिता कुजूर, लक्ष्मण भगत, सुशीला देवी, सोनी देवी, सुनीता देवी, अमित कुमार मिश्रा, विजय मांझी, मुन्ना त्रिपाठी, रिमी कुमार, करण सिंह, राकेश दुबे, मुन्नू मांझी, सुमन देवी, विनोद प्रसाद, प्रदीप खलको, मनोहर सोनी, गुड्डू यादव, गोला कुमार, सिया राम सिंह, संदिप कुमार, कुंजलाल प्रजापति, खेमलाल यादव, राजदीप प्रसाद, बृज किशोर पांडेय, दिनेश यादव, सत्येन्द्र सिंह।
