रामगढ़: सयाल स्थित दुर्गा मंडप प्रांगण में बुधवार को दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण को लेकर भूमि पूजन किया गया। आचार्य अविनाशी मिश्रा ने मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से पूजा सम्पन्न कराई।
यजमान के रूप में सयाल डी परियोजना पदाधिकारी सह पूजा समिति के अध्यक्ष विद्याभूषण चौबे ने भूमि पूजन किया। इस दौरान सचिव शंकर सिंह सहयोगी के रूप में मौजूद रहे। पूजा के बाद नारियल फोड़ा गया और उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। भूमि पूजन के साथ ही आज से पंडाल निर्माण कार्य विधिवत शुरू हो गया।
मौके पर डिस्पैच ऑफिसर संतोष कुमार श्रीवास्तव, वासुदेव साव, बृज किशोर पासवान, अर्जुन सिंह, सुधीर यादव, सदानंद सिंह, सत्येंद्र यादव, वीरेंद्र पासवान, बिनोद कुमार, प्रभु पासवान, अमित कुमार सिन्हा, दीपक सिंह, मोती सिंह सहित पूजा समिति के अन्य सदस्य विशेष रूप से उपस्थित थे।
